मेघनगर – भूपेंद्र बरमण्डलिया मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया सोमवार को झाबुआ पहुंचे। तय कार्यक्रम के मुताबिक सांसद कांतिलाल भूरिया के साथ दीपक बावरिया और मथुरा दत्त जोशी जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों से संवाद किया। इस दौरान एक संवाद संयुक्त रुप से होगा और शेष तीन सत्र में अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों से आये पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। सोमवार सुबह 10 से 11.30 बजे तक झाबुआ विधानसभा क्षेत्र को लेकर संवाद और व्यक्तिगत चर्चा की। उसके बाद 11.30 से 1 बजे तक तीनों विधानसभा क्षेत्रों से आये पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं से सामूहिक चर्चा हुई। उसके बाद 1 बजे से ढाई बजे तक पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद हुआ। इसके बाद दोपहर ढाई से 4 बजे तक थादंला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद किया। इस संवाद कार्यक्रम में थांदला के पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इसके बाद दीपक बावरिया ने पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया से अलग से चर्चा की। सूत्रों की माने तो इस चर्चा में वीरसिंह भूरिया को थांदला विधानसभा क्षेत्र का सशक्त दावेदार बताया गया। गौरतलब है कि पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया को स्वच्छ छवि का कांग्रेसी चेहरा माना जाता है। वीरसिंह भूरिया स्वच्छ छवि और थांदला विधानसभा सीट के लिए मजबूत दावेदार है। Post navigation नकुल ने हॉस्पिटल व अनाथ आश्रम में फल बिस्किट वितरित कर मनाया अपना जन्मोत्सव सरपंच सचिव की बैठक में बोले शेखावत-सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं