फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर कट्ठीवाड़ा से चलकर अलीराजपुर जाने वाली एक निजी यात्री बस ने रोलीगांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिससे उनका पैर टूट गया। घटना के अनुसार राठौड़ बस क्रमाक एमपी 69 पी 0126 के रोलीगांव में अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिससे उनका पैर टूट गया। इसके बाद चालक पुलिस थाना प्रांगण के बाहर बस को खड़ी कर रफुचक्कर हो गया।आजाद नगर पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर वृद्ध को अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया व मामला दर्ज कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी। Post navigation क्षेत्र की पुलियाएं हुई जर्जर, जिम्मेदार विभाग को बड़े हादसे का इंतजार राजमार्ग पर लूट की वारदात करने वाली वाली गैंग पुलिस गिरफ्त में, लुटेरों से 12बोर देशी कट्टे के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद