पियुष चन्देल, अलीराजपुर
अलीराजपुर के सौरवा रोड निवासी नितेश पिता कन्हैया लाल राठौड़ उम्र 38 वर्ष का शव आज सवेरे खंडवा बड़ौदा मार्ग पर लावारिस हालत में मिला। नितेश कल शाम से घर से बिना बताए मोटर साइकिल से कही चले गए थे, जब बहुत देर हो गयी तो परिवार वालो ने ढूंढना शुरू किया लेकिन कही कोई पता नही चला। फिर बुधवार सवेरे पता चला कि नितेश का शव अलीराजपुर से 6-7 किलोमीटर दूर खंडवा बडौदा मार्ग पर ग्राम गिराला में लावारिस अवस्था मे पडा है। बताया जा रहा है कि नितेश हंसमुख व मिलनसार स्वभाव के थे, लेकिन पारिवारिक समस्याओं के चलते विगत कई दिनों से परेशान थे। कल शाम उन्होंने अपने दोस्तों से फोन पर बात भी की और मोबाइल पर आखरी बार बाय के मैसेज भी किये। नितेश की मोटर सायकिल और मोबाईल फोन गायब है। नितेश की मौत के कारणों का विस्तृत पता नही चल पाया है। खबर लिखे जाने तक नितेश के शव को पीएम के लिए ले जाया गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *