अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- 10 अप्रैल को व्यापारी अजीमुद्दीन बोहरा जोबट से खट्टाली होकर अलीराजपुर जा रहा थे कि ग्राम वेगड़ा में सेंध लगाकर बैठे अज्ञात लुटेरों ने उनके साथ मारपीट कर नकदी 1 लाख 70 हजार रुपये छीनकर रफुचक्कर हो गए, जिसकी रिपोर्ट फरियादी द्वारा थाना जोबट में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने धारा 394 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया था। इस घटना के तुरंत बाद अनुसंधान पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने एक टीम गठित की, जिसमे थाना जोबट प्रभारी एमके रघुवंशी, आम्बुआ थाना प्रभारी विकास कपीस, बोरी थाना प्रभारी एएस राठौर को टीम का प्रमुख बनाया गया। इस जंबो टीम मे प्रधान आरक्षक रविन्द्र जाट, मनीष कुमार, राकेश, आर दिलीप, गजेन्द्र और भूपेन्द्र को शामिल किया गया। बड़ी मुस्तैदी के साथ लगी टीम को आखिरकार बड़ी सफलता हाथ लग ही गई। मुखबिर की सूचना और कड़ी मेहनत के बाद आरोपी रमेश पिता नरसिंह निवासी पीपलदलिया थाना टांडा, गोटिया उर्फ होसियारसिंह निवासी करचट को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट की राशि में से 47 हजार 500 रुपए नकदी बरामद किए। इस घटना में जिन पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी कड़ी मेहनत की है। इस पर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव इन्हें पुरस्कृत करने की कार्रवाई कर सम्मान देंगे। Post navigation भीषण आगजनी से औद्योगिक क्षेत्र आग की लपटों में घिरा प्रधानमंत्री आवास योजना के 14 हितग्राहियों पर अमानत में ख्यानत के मामले में एफआईआर