झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
किसान प्रतिदिन टकटकी लगाए आसमान की और देख रहा है लेकिन लगता है कि किसान से शायद भगवान भी नाराज है बारिश का मौसम मे भी बारिश का न होना इसी बात की और इशारा करता है। थोड़ी बहुत बारिश होने पर जो फसल किसान के खेत में उग आई थी उस पर कामलिया कीट का प्रकोप पड़ गया। प्रकृति की इस दोहरी मार से किसानों की हिम्मत टूट रही है। भगवान के बाद किसान की दूसरी आशा प्रशासन से रहती है किन्तु अपने आपको किसान पुत्र कहलाने वाले प्रदेश के मुखिया के राज मे किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। क्षेत्र में कामलिया कीट का भयंकर प्रकोप छाया हुआ है किसान कामलिया के प्रकोप से जूझ रहे हैं। ग्राम आमली दौजतपूरा, पांचखेरिया, मछलईमाता, नवापाड़ा के किसानों ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी आर एस मंडलोई के समक्ष उपस्थित होकर कामलिया कीट दिखाते हुए उससे हो रहे नुकसान के बारे मे बताया। किसान रामा डामर, मीठुसिह गणावा, जयसिंह वसुनिया आदि ने बताया कि जो थोडी बहुत फसल उगी हुई थी उसे भी कामलिया ने बर्बाद कर दी है। कृषि विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी गांवो मे जाकर स्थित का जायजा ही नही लेते है। बाजार मे नकली व घटिया कीटनाशक बिक रहा है जिसके छिडकाव से कामलिया कीट मर भी नही रहे है तथा शासन के द्वारा किसानो को दवाई भी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। किसानो के साथ कांग्रेस नेता अक्षय भटट, मनीष बघेल, सुधीर भाबर ने कृषि विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होने बताया कि कल 500 लीटर दवाई आई थी जो कि आज खत्म हो चुकी है। एक दिन मे 500 लीटर दवाई कितने किसानो को व कब बांटी गई इसका उनकें पास कोई जवाब नहीं था। किसानो ंने अनुविभागीय अधिकारी से कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर भी अंतोष व्यक्त किया। किसानों की बात सुनकर अनुविभागीय अधिकारी ने किसानों को आश्वस्त करते हुवे कृषि विभाग के अधिकारी व पटवारी से फसल नुकसानी के आंकलन करवाने का आश्वासन दिया।
Trending
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भुगतान अटका, महीनों से भटक रहे व्यापारी
- राजगढ़ नाका मित्र मंडल की नवरात्रि महोत्सव 2026 को लेकर प्रथम बैठक सम्पन्न
- गांव में कई दिनों से घूम रही मानसिक रूप से बीमार महिला को जनसहयोग से भेजा वृद्धाश्रम
- पेपर लीक और परीक्षा विवादों पर बड़ा फैसला: MP में 3 महीने के भीतर मिलेगा न्याय
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
- नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत भूराघाटा व बरझर में विद्यार्थियों को किया जागरूक
- नवगठित छात्र परिषद की शपथ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- शिक्षा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण: सरकार शिक्षक वर्ग और विद्यार्थियों, दोनों से जुड़े सभी विषयों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ देखती है।
- इलाज के अभाव में तड़प रही बुजुर्ग महिला शांति बाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया
- 30 करोड़ की नल-जल योजना 9 साल बाद भी अधूरी, बारिश शुरू होते ही फिर ठप हुई जलापूर्ति
Prev Post