Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न
23 फरवरी से शुरू हुए भगोरिए आज जोबट का अंतिम भगोरिया होने के साथ ही आज खत्म हो गए अंतिम भगोरिया होने के कारण हजारों ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी। इस अवसर पर कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में भगोरिया निकली गई जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। कांग्रेस द्वारा कॉलेज के सामने कोषाध्यक्ष सुमेरसिंह के बंगले पर मंच से अपने कार्यक्रम की शुरूआत कर गेर निकालते हुए भगोरिया मेला स्थल तक अपने कार्यकर्ताओं के साथ निकले। शुरुआत में पधारे सासंद कांतिलाल भूरिया, डॉ. विक्रांत भूरिया आदि का स्वागत परंपरागत तरीके से साफा बांध फूलमाला से उनका स्वागत किया गया। युवा आदिवासी नेता नरेन्द्र मण्डलोई अपने सेकडो साथीयों के साथ एक जैसी वेषभूषा के पहन सांसद भूरिया के साथ गेर में शामिल हुए एवं गेर का आकर्षण बढाया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरदार अजनार के नेतृत्व में कार्यक्रम सफल रूप से सम्पन्न हुआ जिसमें कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुलोचना रावत, मनावर से आये निरंजन डावर, सुमेरसिंह अजनार, विशाल रावत, कमरू अजनार, सुनील खेड, तरूण जैन, संजय फिलोमन, भूपेंद्र चौहान भाभरा, शब्बीर भाई उदयगढ़, पार्षद फारूक खत्री, फरीद शेख, जाकीर भाई, एहमद भाई, लक्की राठौड, मिश्रीलाल राठौड व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर भाजपा ने स्थानीय कृष्ण मंदिर से ढोल मांदल के साथ गैर निकालते हुए मेला स्थल पहुंचे जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, विधायक माधौसिंह डावर, जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान, नरसिंग मौर्य, संजय वाणी, राकेश राठौड आदि पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस वर्ष गेर में सभी पार्टी के लोगों ने अपने अपने झंडे-बैनरों का जम कर उपयोग किया। यह भी देखा जा रहा है की मप्र में कल आये चुनावी नतीजों का असर भी इन त्योहारी गेर पर रहा कांग्रेस जहां पूरी तरह जोश में आ गई वही भाजपा कुछ पस्त नजर आई। भगोरीये के अंतिम दिन प्रशासनिक अधिकारी भी अपने रंग में दिखे। जोबट जनपद की सीईओ दीपा कोटेस्थाने व नायब तहसीलदार सोनिका सिंह ने आदिवासी परिवेश धारण कर सबको चौंका दिया। इन दोनों प्रशासनिक महिला अधिकारियों ने आदिवासी परिवेश धारण कर भगोरिया पर्व का जम का आनन्द उठाया।