झाबुआ। जिले के पत्रकारों ने मंगलवार को आज तक चैनल के रिपोर्टर अक्षयसिंह की संदिग्ध मौत को लेकर स्थानीय साई मंदिर पर एकत्रित होकर अक्षयसिंह को दो मिनट का मौन रख कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर साई मंदिर से रैली के रूप सभी पत्रकारों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम पत्रकार अक्षयसिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मेघनगर में हुई मृत्यु की उच्च स्तरीय सीबीआई से जांच कराने के लिये ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर अरूणा गुप्ता को सौंपे गए ज्ञापन में राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया कि मध्यप्रदेश में हुए कथित करोड़ों के भ्रष्टाचार के लिए चर्चित व्यापमं घोटले के वास्तविक तथ्यों का पता लगाने तथा मेघनगर की नम्रता डामोर का विगत दिनों रेल पटरी पर मृतावस्था में मिले शव के तथ्यों का पता लगाने तथा व्यापमं घोटलेे के कवरेज के लिए चार दिनों से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण के बाद 4 जुलाई को जिले के मेघनगर में नम्रता डामोर के परिवार से साक्षात्कार करने आए पत्रकार अक्षयसिंह की इंटरव्यू के दौरान अचानक स्वास्थ्य खराब होने, हाथ पांव में अकडन आने के साथ ही मुंह से झाग आने, बेहोश हो जाने से संदिग्ध स्थिति में हुई असामयिक मौत से देश
के साथ ही इस आदिवासी अंचल के पत्रकारों में भी शोक है। स्वस्थ एवं पूरी तरह से कार्यशील रहने के बाद भी कथित व्यापमं घोटाले के कवरेज के दौरान उनकी मौत ने कई प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए।आदिवासी अंचल के सभी प्रेस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों की ओर से अनुरोध है कि पत्रकार स्व. अक्षयसिंह की मृत्यु के कारणों की उच्च स्तरीय सीबीआई से जांच करवाई जाकर इस घटना में संलिप्तों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गइ। कलेक्टर झाबुआ को ज्ञापन प्रस्तुत करते समय सचिन बैरागी, आलोक द्विवेदी, मनोज चतुर्वेदी, महेश राठौर, श्याम त्रिवेदी, हेमेन्द्र पंवार, जीवन पडियार, अनिल श्रीवास्तव, हरिशंकर पंवार,, शैलेन्द्र राठौर, विमल मूथा, हरीश यादव, नरेन्द्र राठौर, धीरज बुंदेला, दौलत गोलानी, पीटर बबेरिया, मिशन के पीआरओ, प्रवीण सोनी, पियूष गादिया, आफताब कुरैशी, अमित शर्मा, राजेन्द्र सोनी, इकबाल हुसैन, भूपेंद्र बरमंडलिया सहित बडी संख्या में पत्रकारों ने कलेक्टर कार्यालय पर एकत्रित होकर पत्रकार अक्षयसिंह की मौत पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असह्य वेदना को सहन करने की शक्ति प्रदान करे की कामना की।
Trending
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भुगतान अटका, महीनों से भटक रहे व्यापारी
- राजगढ़ नाका मित्र मंडल की नवरात्रि महोत्सव 2026 को लेकर प्रथम बैठक सम्पन्न
- गांव में कई दिनों से घूम रही मानसिक रूप से बीमार महिला को जनसहयोग से भेजा वृद्धाश्रम
- पेपर लीक और परीक्षा विवादों पर बड़ा फैसला: MP में 3 महीने के भीतर मिलेगा न्याय
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
- नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत भूराघाटा व बरझर में विद्यार्थियों को किया जागरूक
- नवगठित छात्र परिषद की शपथ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- शिक्षा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण: सरकार शिक्षक वर्ग और विद्यार्थियों, दोनों से जुड़े सभी विषयों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ देखती है।
- इलाज के अभाव में तड़प रही बुजुर्ग महिला शांति बाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया
- 30 करोड़ की नल-जल योजना 9 साल बाद भी अधूरी, बारिश शुरू होते ही फिर ठप हुई जलापूर्ति