अलीराजपुर लाइव डेस्क- थाना जोबट क्षेत्रान्तर्गत घटना 11 दिसंबर 2016 को आरोपी किशन पिता वेस्ता भील, कालू पिता रघुनाथ भील एवं गणपत पिता भुवान भील, निवासी करचट थाना टांडा जिला धार के द्वारा फरियादी वालसिंह पिता वेस्ता भीलाला निवासी बांजाबयडा थाना जोबट की नया दोपहिया वाहन हीरो होंडा कम्पनी का चुराकर ले गये थे, जिस पर थाना जोबट मे फरियादी की सूचना पर धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया था। अपराध की जांच पर से आरोपी किशन पिता वेस्ता को गिरफतार किया गया था तथा आरोपी कालु पिता रघुनाथ एवं गणपत पिता भुवान फरार होने से प्रकरण मे धारा 173(8) जाफौ के तहत अनुसंधान जारी होकर प्रकरण शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रत्याश में लंबित था। एसपी विपुल श्रीवास्तव द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी कालू पिता रघुनाथ एवं गणपत पिता भुवान भील निवासी करचट की गिरफतारीपर दो-दो हजार रूपये इनाम रखा गया एवं धारा 173(8)जाफौ में लंबित अपराधों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया। जोबट पुलिस के द्वारा एसपी के मार्गदर्शन में शनिवार की रात्रि मे जोबट पुलिस टीम के द्वारा ग्राम करचट मे दबिष देकर फरार आरोपी कालू पिता रघुनाथ को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की। फरार आरोपी कालु पिता रघुनाथ भील को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी जोबट उनि एमके रघुवंशी व उनकी टीम के सदस्य प्रआर 437 राकेश, आर गजेन्द्र, आर भूपेन्द्र एवं थाना बोरी के आर करणसिंह की सराहनीय भूमिका रही है, विभागीय प्रक्रिया अनुसार पुरस्कृत किए जाने की अनुशंसा की जा रही है। Post navigation आबकारी विभाग की टीम ने छह पेटी अवैध बियर के साथ दो युवकों को पकड़ा सहायक आयुक्त कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट