Skip to content
Sun. Oct 11th, 2026
होम
झाबुआ
थांदला
पेटलावद
रानापुर
बामनिया
आलीराजपुर
कट्ठीवाडा
चंद्रशेखर आजाद नगर
जोबट
सोंडवा
राजनीति
प्रशासन
अपराध
आप की ‘सरकार’
धार्मिक
हवाई पट्टी पर हुई लूट का पर्दाफाश, दो लुटेरे माल समेत पुलिस गिरफ्त में
झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट-
थाना कोतवाली पुलिस झाबुआ ने 4 जनवरी को फरियादी प्रियंका पिता मोहरसिंह जादोन निवासी कालीदेवी अपने कजीन भाई विजय गवली के साथ अल्टो कार सीखने के लिए हवाई पट्टी ग्राम मोहनपुरा झाबुआ में गई थी। जहां घात लगाए बैठे दो लुटेरों ने दोपहर ढाई बजे प्रियंका के गले की सोने चेन व पर्स में रखे दो हजार रुपए व 1 विवो कंपनी का मोबाइल वी-7 व विजय गवली का मोबाइल, विवो कंपनी का मॉडल वी-3 लूट कर भाग निकले। लूट का मामला थाना कोतवाली पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद एसपी महेशचंद जैन के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना से आम्बाखोदरा निवासी राजू पिता सकरिया मावी उम्र 24 वर्ष को पकडक़र पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी राजू ने अपना जुर्म कबूल किया और अपने साथी नारू पिता तोलिया पारगी का लूट में संलिप्त होना बताया। आरोपी राजू से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल विवो वी-3 बरामद किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लूट का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी आरसी भास्करे, उपनिरीक्षक अंजिल श्रीवास्तव, उनि पल्लवी भाबर, सउनि अनिल तोमर, प्रआर प्रवीण पाल, आर संदीप का सराहनीय सहयोग रहा।
You missed
आलीराजपुर
ग्राम बिछोली से 60 युवाओं की पैदल यात्रा पावागढ़ के लिए रवाना
October 11, 2026
Editor CB Live
झाबुआ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर में, अंतरित करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि
October 11, 2026
Editor CB Live
अपराध
मेघनगर
सोशल मीडिया पर आरएसएस को आतंकवादी संगठन बताने वाली पोस्ट पर मामला दर्ज
October 11, 2026
Editor CB Live
आम्बुआ
दो खेतों में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने जब्त किए 2040 पौधे; कीमत करीब 1 करोड़ रुपए*
October 11, 2026
Editor CB Live