झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्रसिंह नायक की रिपोर्ट- आगामी गुजरात चुनाव के मद्देनजर इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग- 59 पर गुजरात सीमा से सटे पिटोल आरटीओ बैरियर पर झाबुआ पुलिस द्वारा गुजरात की ओर जाने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है। झाबुआ टी आई आरसी भास्करे की मौजूदगी में चल रहा है। इस सर्चिंग अभियान में सभी वाहन जो गुजरात की ओर जा रहे है उन्हें बारीकी से जांचा जा रहा है ताकि मध्यप्रदेश से होकर गुजरात में किसी तरह की कोई भी अवैध वस्तु का परिवहन नहीं किया जा सके। टीआई भास्करे ने बताया कि वाहनों का सर्चिंग अभियान गुजरात चुनाव तक जारी रहेगा। चेकिंग टीम में झाबुआ टीआई आरसी भास्करे, एएसआई रियाज शेख, एएसआई कमलकांत, प्रधान आरक्षक रामदास, आरक्षक सुनील, महेश, प्रताप शामिल है। Post navigation 24 कुंडीय गायत्री परिवार की निकली भव्य कलशयात्रा मदरसा मुस्तफाइया के बच्चों ने बाल मेला में बिखरी अपनी नैसर्गिक प्रतिभा