झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- आज परवलिया गांव में गायत्री परिवार का 24 कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ कलश यात्रा समीप गांव खान्दन से होती हुई परवलिया पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। कलश यात्रा में बैंडबाजे-ढोल धमाके व आगे आगे गायत्री माता के फोटो लगा रथ चल रहा था। कलश यात्रा गांव के मुख्य चौराहे होते हुए बस स्टैंड पर बने यज्ञशाला में पहुंची, जहां गायत्री परिवार की टोली द्वारा पूजन पाठ करवाया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के उद्देश्य को बताया गया और आरती की गई महाप्रसादी वितरित की गई जिसमें जिसमें सीआर यादव टोली नायक घनश्याम बैरागी, गोपाल पटेल, वीएल चौहान, रामराज पांडे, महेंद्र सिंह व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम रूपगढ़, चिकलिया, मानपुर, दौलतपुरा, खवासा आसपास के कइ गांव के ग्रामीण जन ने हिस्सा लिया। गायत्री परिवार के तीन दिवसीय कार्यक्रम मे धार्मिक प्रवचन दीप यज्ञ हवन स्वस्थ रहने के लिए योग आदि कराए जाएंगे। कार्यक्रम मे झाबुआ के विनोद जायसवाल, अंतरसिंह रावत, कमलेश वास्केल, शैतान मुणिया व गायत्री परिवार के समस्त कार्यकर्ता व परवलिया के बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। Post navigation झाबुआ के एक मुहल्ले मे “कुत्ते के मांस की बिरयानी” का यह रहा सच गुजरात चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने चलाया वाहन सर्चिंग अभियान