झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट- ग्राम रायपुरिया में आज से मां भद्रकाली मवेशी मेला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान एसडीओपी आवासीया, तहसीलदार धनजी गरवाल ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस शुभारंभ के अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष सुखराम मेड़ा, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रतापसिंह राठौर ने एसडीओपी आवासीय का सम्मान किया। सचिव मांगीलाल बिलवाल, रोजगार सहायक राजेंद्र सालवी, ठाकुर भूपेंद्र सिंह राठौर, जबर सिंह, नाथू वसुनिया, शंभूलाल पाटीदार, शांतिलाल चोयल, प्रवीण कुशवाह और गणमान्य नागरिक एवं पंच गण उपस्थित थे। Post navigation पतंजलि योगपीठ के पांच दिनी शिविर में ग्रामीण योग कर ले रहे स्वस्थ लाभ हादसों का न्योता देता बिना मुंडेर वाला कुआं : साइकिल से गिरा युवक कोहनी टूटी