Trending
- अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार
- मोटरसाइकिल दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत
- 19 मई को पेटलावद में होगी विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई
- वन परिक्षेत्र पेटलावद में वनभूमि से अतिक्रमण बेदखली की बड़ी कार्यवाई
- एक वर्ष में एक माह का मौन रखे, मौन में अपार शक्ति है : पंडित कमल किशोर नागर
- 15 दिन का आतंक खत्म… ग्राम कंदा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
- सोशल मीडिया की मदद से बिछड़ा बालक परिजनों से मिला, बरझर पुलिस ने पिता को सौंपा
- बिजली बिल जमा कराने के नाम पर ठगी का आरोप, विकलांग ने जनसुनवाई में लगाई गुहार
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खिड़कियों पर पथराव कर फोड़े शीशे
- आलीराजपुर में बिजली संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गांधीगिरी के साथ सौंपा ज्ञापन
झाबुआ। जिले में कृषि उपज मंडी एवं भावांतर योजना के क्रियान्वयन की स्थिति को बेहतर एवं सुचारू संचालन के लिए प्रमुख सचिव मंडी मध्यप्रदेश शासन मनोज श्रीवास्तव ने आज जिले की झाबुआ, थांदला, एवं पेटलावद मंडी में पहुंचकर मंडी की व्यवस्थाएं देखी एवं भावांतर योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए मंडी सचिवों को आवश्यक निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान उनके साथ विधायक थांदला कलसिंह भाभर, कलेक्टर आशीष सक्सेना, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिडे, परियोजना संचालक आत्मा नर्गेस सहित एसडीएम, झाबुआ केसी परते, थांदला सत्यनारायण दर्रो, पेटलावद हर्षल पंचोली तहसीलदार एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव ने व्यापारियों एवं किसानो से चर्चा कर योजना के बारे में जानकारी ली एवं किसानो को बताया कि ऐसे किसान जिन्होंने पूर्व में अपना पंजीयन भावांतर योजना में नहीं करवाया है, वे 25 नवम्बर तक अपना पंजीयन करवा सकते है। किसान शासन द्वारा भावातंर योजना में अधिसूचित फसलो का विक्रय मंडी परिसर में ही करे एवं रसीद प्राप्त करे। शासन द्वारा मॉडल रेट एवं बाजार दर के अंतर की राशि का भुगतान किसान को बैंक खाते में किया जाएगा। इससे किसान को बाजार में फसल के भावो में उतार चढाव की वजह से होने वाले जोखिम से बचाया जा सकेगा। प्रमुख सचिव ने मण्डी का रिकार्ड देखा। मण्डी सचिवों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि छोटे-छोटे किसानो को मण्डी में अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पडे इसके लिए उनकी उपज जल्द विक्रय हेतु व्यापारियों को निर्देशित करे।