झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्रसिंह नायक की रिपोर्ट- भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमो कि रूप रेखा को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक स्थानीय हनुमान टेकरी पर संपन्न हुई जिसमें राष्टचिंतक पंडि़त दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती को शताबदी वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाली सम्पूर्ण जिले में होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के विषय पर चर्चाकर परीक्षा सम्पन कराने हेतु योजना बनाई जिसमे भाजपा युवा मोर्चा के बैठक प्रभारी मांगीलाल भूरिया उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन में हुई। इस बैठक का संचालन सुरवान भूरिया, अतुल चौहान, महामंत्री तानसिंह वसुनिया, कानजी भाई भूरिया, मंत्री नरेन्द्र भूरिया, रामसिंह भाबोर, मीडिया प्रभारी कार्तिक खतेडिय़ा, सह मीडिया प्रभारी भमरसिंह गुंडिया, रामचन्द्र बारीया, हुसैन बोहरा, राजेश गुंडिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation पहाड़ी क्लब दौलतपुरा ने भाजयुमो मंडल स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा झाबुआ के युवा व्यापारी का पिस्टल की नोक पर अपहरण