झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेंद्र पंचाल की रिपोर्ट-
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आज थान्दला ग्रामीण मण्डल की प्रतियोगिता काकनवानी में आयोजित की गई प्रतियोगिता की शुरुआत पलवाड़ क्षेत्र के वरिष्ठ बीजेपी नेता बाबू निनामा, भीमपूरी सरपंच दिनेश डामोर, एडवोकेट रादूजी डामोर, दीपसिंह डामोर, बीजिया बारिया, कालिया सिंगाडिया आदि द्वारा भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता के दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री संजय भाबोर, परवलिया सरपंच खुशाल डामोर, नगर पंचायत थांदला पार्षद रोहित बैरागी, वरिष्ठ पत्रकार कौस्तुभ व्यास ने उपस्थित होकर खिलाडिय़ों से परिचय किया। इस एक दिनी प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें फाइनल मुकाबला हॉस्टल ग्रुप परवलिया और पहाड़ी क्लब दौलतपुरा के मध्य हुआ और पहाड़ी क्लब दौलतपुरा विजेता रही। विजेता टीम को विधायक कलसिंह भाबोर द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक द्वारा थांदला विधानसभा से जिले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में पहुंचने वाली टीम को कबड्डी किट देने की घोषणा की गई और विजेता टीम को शुभकामनाएं दी व हारने वाली टीम को और कड़ी मेहनत कर आगे बढऩे की प्रेरणा दी। एक दिवसीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में काकनवानी के युवा नेता राहुल पंचाल, जिलामंत्री भाजयुमो मन्नु डामोर (सरपंच बालवासा) थांदला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजयुमो अर्जुन मैड़ा, महामंत्री रादू बारिया, यशवंत बामनिया, मंडल उपाध्यक्ष जानूसिंह निनामा, भाजयुमो मंडल मंत्री रालू डामोर, प्रकाश डामोर, सन्नू डामोर, कमलेश डामोर, मुकेश भाबोर और रेफरी मनुसिंग सिंगाडिया व भाजयुमो की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *