झाबुआ लाइव के लिए दिनेश वर्मा की रिपोर्ट-
झाबुआ में व्यापारियों ने किसानों से खरीदी की बंद कर दी। अपनी उपज को बेचने के लिए जिला मुख्यालय के आसपास के किसान जब मंडी में व्यापारियों के पास पहुंचे तो उन्होंने उपज खरीदने से इनकार कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से अपनी फसलों को लेकर पहुंचे आक्रोशित हो गए। जिसके बाद किसानों अपने वाहनों को उपज के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे, और यहां पर जमकर विरोध किया। कलेक्टोरेट पर किसानों ने घेराव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *