झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- स्थानीय न्यू हाइट्स पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल द्वारा मंगलवार को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला आयोजित किया जाएगा। बाल मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न व्यंजनों के कई स्टॉल लगाए जाएंगे। इस बाल मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारते हुई उनके प्रस्तुतिकरण और व्यापार क्षमता को सुदृढ़ बनाना है। आयोजन विद्यालय परिसर में सायं 5 से 8 बजे तक किया गया है। उक्त मेले को लेकर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं में उत्साह व्याप्त है। Post navigation व्यापारियों ने किसानों से उपज खरीदीने से किया इनकार, उपज लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे किसान जैन सोश्यल ग्रुप ने जरूरतमंदों के लिए बनाई ‘नेकी की दीवार’