झाबुआ लाइव की रिपोर्ट –
जिले में चल रहे कृषि महोत्सव में किए जा रहे किसान हितैषी कार्यो की समीक्षा जिले के लिए नियुक्त प्रभारी सचिव कृषि महोत्सव एवं प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन तकनिकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग संजय कुमार सिंह ने की। समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव सिंह ने पूछा कि पिछले वर्ष व इस वर्ष के कृर्षि महोत्सव में क्या अंतर है। उप संचालक कृषि ने बताया कि इस वर्ष रथ में हर ब्लाॅक के एक प्रगतिशील कृषक को भी कृषि क्रांति रथ में बैठाया गया है। प्रमुख सचिव सिंह ने निर्देश दिए कि कृषि क्रांति रथ के साथ स्वच्छ भारत अभियान, स्कूल चलें अभियान, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना संबंधी लाभ भी हितग्राहियों को दिया जाए एवं इनका व्यापक प्र्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में कृषि महोत्सव की जानकारी एवं उद्देश्य के बारे में कलेक्टर अरूणा गुप्ता ने बताया। बैठक में डीएफओ ओपी उचाडिया सीईओ जिपं धनराजू एस सहित एसडी एम एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में कृषि मेले की अब तक की उपलब्धि की जानकारी पाॅवर पाइंट के माध्यम से उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण त्रिवेदी ने दी। प्रमुख सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि खेती लाभ का धंधा बने इसके लिये सभी विभाग मिलकर प्रयास करे कृषि उद्यानिकी पशु पालन सहकारिता विभाग एवं बैंक एक साथ मिलकर किसान को हितग्राहियों मूलक योजनाओं का लाभ दे। ताकि उसका विकास हो सके।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
Next Post