• झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट

  • पारा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्री शनि मित्र मंडल और श्री पदम वंशीय मेवाड़ा राठौड़ समाज के युवाओं ने बस स्टैंड के नीचे स्थित शनि मंदिर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किये। शनिवार सुबह 8 बजे लाभार्थी आनंद सरतालिया द्वारा मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया। मित्र मंडल के युवाओं द्वारा मंदिर को फूलों से सजाया गया। शाम 6 बजे श्री कलयुग न्यायाधीश सत्यव्रत शनिदेव भगवान को छप्पन भोग जिसमे विशेष प्रकार की सब्जी राम भाजी का भोग भी लगाया गया। मित्र मंडल के सदस्य राजकुमार सरतालिया ने बताया कि ध्वजारोहण एवं छप्पन भोग का कार्यक्रम पंडित संजय शर्मा ने विधि विधान से सम्पन्न करवाया।भोग के बाद महारती कर सामूहिक शनि चालीसा और शनि स्तुति का पाठ किया गया।पूर्णिमा के इस आयोजन में सभी भक्तों ने अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की।रात्रि में रामायण मंडल ने शानदार भजन संध्या का आयोजन किया जिसमें उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।सम्पूर्ण आयोजन में अमृत राठौड़, रितेश राठौड़, प्रकाश राठौड़, सौरभ पंचोली, रणछोड़ राठौड़, नवनीत राठौड़, राकेश राठौड़, अभषेक राठौड़, गौतम राठौड़, धर्मेंद्र राठौड़, संजय राठौड़, ऋत्विक सरतालिया, जयदीप राठौड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *