सब इंजीनियर विजय सोलंकी को जारी होगा सेवा समाप्ति का नोटिस
झाबुआ। स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत शत-प्रतिशत स्कूलों में शौचालय निर्माण करवाया जाना है। इसके लिए जिले के शौचालय विहीन स्कूलों में शौचालय निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत जिले में वित्तीय वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में स्वीकृत निर्माण कार्यो की समीक्षा कलेक्टर अरूणा गुप्ता ने विगत 10 जून को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सब इंजीनियर की एवं कार्य के प्रति लापरवाह सब इंजीनियरों पर नाराजगी जाहिर की। जिन शाला प्रबंधन समिति के सचिव शिक्षकों द्वारा राशि आहरण कर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करवाया गया उनके विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं डीपीसी को कलेक्टर ने निर्देशित किया। काम के प्रति लापरवाह सब इंजीनियर विजय सोलंकी की सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए डीपीसी को निर्देशित किया।
इन पर होगी कार्यवाही
शौचालय निर्माण कार्य में लापरवाही के लिए सवेसिंह भूरिया गुरूजी भूरिया फलिया वगईबडी रानापुर, अनसिंह कटारा गुरूजी झावलिया पेटलावद, रमेश भूरिया सहायक शिक्षक महुडाखों पेटलावद, मोहनसिंह बारिया सहायक अध्यापक नेवा फलिया वागलावाट रामा एवं भारतसिंह परमार सहायक अध्यापक चुलिया बडी रानापुर को राशि आहरण कर कार्य प्रारंभ नहीं करने पर निलंबित कर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कलेक्टर गुप्ता ने डीपीसी को निर्देशित किया। बालुसिंह वाखला संविदा शिक्षक डामरा फ.बुधाशाला रानापुर, कमल निनामा सहायक अध्यापक जसोदा हिरजी रामा, सूरसिंह हटिला सहायक अध्यापक आंगनवाडी फलिया रामा, रामसिंह मोहनिया सहायक अध्यापक माछलिया रामा, माधुरी मेडा प्रधान पाठक सेमलिया बडा झाबुआ, को छत स्तर के उपरांत कार्य बंद होने एवं निर्माण कार्य को अधूरा एवं घटिया स्तर का करवाने पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
Prev Post