Trending
- संभावित अल्प वर्षा पर सीएम डॉ. मोहन की नजर, कहा- सभी विभाग रखें समन्वित तैयारी
- नानपुर में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, रहवासी क्षेत्र में हुआ जलभराव
- खेत जोतते समय गिरी आकाशीय बिजली, किसान और दो बैलों की दर्दनाक मौत
- सेवानिवृत्ति पर अनूठी मिसाल: मंगल सिंह नायक ने अपने खर्च पर कराया 11 बच्चों का यज्ञोपवीत, 5 राज्यों के 52 नायकों का किया सम्मान
- चम्पलिया पुल पर ट्रक खराब हो जाने से पारा झाबुआ मुख्य मार्ग प्रभावित
- झोसर पंचायत भवन निर्माण मामले में जांच दल गठित, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
- चिकित्सक दिवस पर राणापुर में विशाल रक्तदान शिविर: 67 यूनिट रक्त संग्रहित
- समाजसेविका यशवी नितेश शाह ने राणापुर स्वास्थ्य केंद्र को दान किया आधुनिक मॉर्च्युरी बॉक्स
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में झाबुआ ने रचा कीर्तिमान, 102.8% बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
- सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी
अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट-
चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर गांव के सामलाकुण्ड़ के मालफलिया में सवेरे आबकरी अलीराजपुर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मकान में छापामार कार्रवाई कर गोवा व अन्य शराब की 220 पेटी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले के अनुसार बरझर के सामलाकुंड में घर के अंदर से 220 अवैध शराब जब्त की व एक आरोपी हिमसिंग डामोर को मौके से गिरफ्तार किया। साथ ही वाहन स्कार्पियो घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो गाड़ी नम्बर जीजे 11 एस 732 में भी शराब भरकर गुजरात ले जाने की तैयारी थी। ऐसे मे आबकारी की टीम पहुंच गई। ड्राइवर प्रताप धन्ना झाबुकाटु तहसील धानपुर (गुजरात) को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि गुजरात राज्य में विधानसभा चुनाव के चलते गुजरात राज्य में अवैध शराब सप्लाई हो रहे है। कल कट्ठीवाड़ा में पुलिस ने अवैध शराब जब्त की जो गुजरात राज्य सप्लाई होनी थी ओर आज सामलाकुंड में आबकारी की टीम ने क्षेत्र मे पहली बार एक बड़ी कार्रवाई कर अवैध शराब माफियाओं में हडक़ंप मचा दिया ।