अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर गांव के सामलाकुण्ड़ के मालफलिया में सवेरे आबकरी अलीराजपुर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मकान में छापामार कार्रवाई कर गोवा व अन्य शराब की 220 पेटी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले के अनुसार बरझर के सामलाकुंड में घर के अंदर से 220 अवैध शराब जब्त की व एक आरोपी हिमसिंग डामोर को मौके से गिरफ्तार किया। साथ ही वाहन स्कार्पियो घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो गाड़ी नम्बर जीजे 11 एस 732 में भी शराब भरकर गुजरात ले जाने की तैयारी थी। ऐसे मे आबकारी की टीम पहुंच गई। ड्राइवर प्रताप धन्ना झाबुकाटु तहसील धानपुर (गुजरात) को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि गुजरात राज्य में विधानसभा चुनाव के चलते गुजरात राज्य में अवैध शराब सप्लाई हो रहे है। कल कट्ठीवाड़ा में पुलिस ने अवैध शराब जब्त की जो गुजरात राज्य सप्लाई होनी थी ओर आज सामलाकुंड में आबकारी की टीम ने क्षेत्र मे पहली बार एक बड़ी कार्रवाई कर अवैध शराब माफियाओं में हडक़ंप मचा दिया । Post navigation मध्यप्रदेश राज्य के 62 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे स्कुली बच्चों ने निकाली रैली मप्र स्थापना दिवस पर एसडीएम ने दिलवाई चार शपथ