झाबुआ। हर बच्चें में कुशल एवं ओजस्वी वक्ता बनने के गुण विद्यमान है, उन्हीं गुणों एवं कला को तराशने एवं निखारने के उद्देश्य से बुधवार को राजेन्द्र जयंत जैन पाठशाला में तात्कालीक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 28 विद्यार्थियो ने धार्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर अपनी बात को प्रस्तुत किया।
अलग-अलग विषयों पर दी प्रस्तुति
इसी क्रम में बुधवार को तात्कालीक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पाठशाला के 28 विद्यार्थियो ने शामिल होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। स्पर्धा के विषय के अंतर्गत राष्ट्र भक्ति, प्रभू पूजा, माता-पिता की सेवा, गुरू का महत्व, तीर्थ की महत्व, तप का महत्व, प्रभु महावीरजी के सिद्धांत, जीवन कैसे जीए, आदि विषयों पर बच्चों ने ड्रा के माध्यम से अपना विषय निकालकर तत्काल अपनी बात उस पर प्रस्तुत की।
ये रहे विजेता
सीनियर वर्ग दर्शन मेहता एवं अनंश जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय पुनित सकलेचा रहे। तृतीय स्थान पर वृद्धि जगावत एवं शाश्वत मेहता रहे। जूनियर वर्ग में ख्वाहिश जैन प्रथम, हर्ष (राजा) द्वितीय एवं संस्कार मेहता तृतीय स्थान पर विजेता रहे।
Trending
- स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द, 1500 गांव की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई
- नागणेच्या यात्रा संघ द्वारा अमरनाथ-वैष्णोदेवी यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह
- निर्धन परिवारों की सुविधा के लिए ₹1.05 करोड़ से बनेगा भव्य तीन मंजिला अंबेडकर भवन, लगेगी आदमकद प्रतिमा
- सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म
- अणु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के प्रति किया जागरूक
- पद्मावती नदी में मिला युवक का शव, पुल पर खड़ी मिली बुलेट और चप्पल
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों को दी 29.29 लाख रुपये से अधिक के विद्युतीकरण कार्यों की सौगात
- स्कूल खुले, लेकिन शिक्षक गायब, कलेक्टर के निर्देश पर बीआरसी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
- साहस की मूर्ति को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती
- जोबट के कृष्ण चौपाटी पर पुलिस चौकी की मांग: नगरवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
