झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट-
सिंघेश्वर धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही माही डेम बनने से जो यहां पर पानी का भराव हुआ है उसके कारण यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अत्यंत ही मनोरम दिखता है। उक्त उद्गार पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया ने झकनावदा के समीप प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सिंघेश्वर धाम पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पर्यटन दिवस पर कही। भूरिया ने कहा कि मेरे स्व. पिताजी दिलीपसिंह भूरिया और मेरी आस्था इस तीर्थ स्थल से जुड़ी हुई है। साथ ही आदिवासी अंचल सहित मालवा निमाड़ के श्रद्धालु भी यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं हमारा सपना है कि यहां पर घाट का निर्माण हो रोजगार के अवसर यहां के लोगो को मिले। इसे पूरा करने के लिए मैं प्रयासरत हूं। मुख्यमंत्री ने सिंघेश्वर धाम के लिए जो दो करोड़ की घाट निर्माण के लिए जो घोषणा की थी उसे हम मिलकर जल्द ही पूरा करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे झाबुआ के आरटीओ राजेश गुप्ता ने कहा सिंघेश्वर धाम पर आकर मुझे अत्यंत अद्भूत लगा जिले में रहने के बाद भी पहली बार मुझे यहां पर आने का अवसर प्राप्त हुआ सिंघेश्वर धाम से अधिक सौंदर्य मुझे नहीं लगता कि जिले में और कहीं पर भी होगा यहां पर पर्यटन की अपार संभावना है जो जल्द ही सामूहिक प्रयास हम सब पूरी करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथि नोडल अधिकारी पर्यटन विभाग झाबुआ वीरेंद्रसिंह ने कहा कि श्रृंगेश्वर धाम पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं कलेक्टर ने प्रदेश सरकार के निर्देश पर एक पर्यटन कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके तहत आज हम सिंघेश्वर धाम पर पहुंचे हैं जल्द ही श्रृंगेश्वर धाम का विकास कार्य कार्यकलाप किया जाएगा। टूरिज्म पैलेस के रूप में विकसित करते हुए यहां यहां पर एक मोटर बोट लाई जाएगी ठहरने के लिए होटल बनाए जाएंगे और इसका अधिक प्रचार व प्रसार पर्यटन विभाग झाबुआ द्वारा किया जाएगा। पर्यटन विकास निगम के अधिकारी अग्रवाल ने कहा कि सिंघेश्वर धाम अति रमणीय तीर्थ स्थल है और हमारा कर्तव्य बनता है कि हम इसे साफ सुथरा रखें कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी पेटलावद शकुंतला शंखवार और भैरूपाडा सरपंच राधेलाल वसुनिया ने संबोधित किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत में काशी गिरी महाराज की चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती वंदन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भुपेन्द्रसिह सेमलिया, बीआरसी पाटीदार, अनसिंह दामा, रामेश्वर भाबर, शंकर भाबर, मुकेश भाभर, पूनमचंद, विकास जोशी, रतन सिंगार, रोशन सिंगार, प्रवीण यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीएससी पूनम चंद कोठारी द्वारा किया गया और आभार हेमंत कुमार जोशी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *