झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- थांदला में नगर परिषद अध्यक्ष आए दिन जन चर्चा में है प्रतिदिन नगर परिषद के कार्य की और ध्यान देते हुए जनता से किये वादों पर खरा उतरने के लिए आये दिन नित्य नवीन कार्यो पर ध्यान दिया जा रहा है। हाल ही में रविवार को नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा केशव उद्यान का औचक निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार सोमवार को जल यंत्रालय पहुचकर पुराने डेम ओर वर्तमान में चल रही पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं वर्तमान में चल रही पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वहा भी आवश्यक कार्यो के निर्देश देते हुए कर्मचारियों से प्रसन्न होकर इसी प्रकार जी तोड़ मेहनत करने की बात कही निरीक्षण में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, वार्ड 4 पार्षद रोहित (भय्यू) बैरागी, भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष लखन भगोरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक शर्मा, निकाय कर्मचारी विजय गिरीए दरोगा टिटिया देवदा, निलेश नागर, अभिषेक परिहार, यशदीप अरोरा, पारसिंग पारगी, शब्बीर बोहरा, आदि उपस्थित थे। Post navigation केशव बालोद्यान का होगा जल्द जीर्णोद्धार, नप अध्यक्ष डामोर ने निरीक्षण कर दिए निर्देश विधिक साक्षरता शिविर सीजेएम मडिया ने दी छात्राओं को दी कानून की जानकारी