झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- शहडोल में आयोजित विभागीय राज्य स्तरीय अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पश्चिम क्षेत्र की टीम को कप्तान जयेश चौधरी के नाबाद अर्धशतक से मिली जीत के बाद जयेश ने मैन ऑफ दि मैच का खिताब जीता। पेटलावद में पश्चिम क्षेेत्र की टीम का चयन हुआ था, जिसमें पेटलावद के जयेश चौधरी को कप्तानी का भार दिया गया था, जिन्होंने प्रदेश स्तर की चार टीमों में अपना दबादबा दिखाते हुए कप पर कब्जा भी जमाया। जयेश चौधरी पेटलावद के मूल निवासी है वे अपने पिता के सपने को साकार करते हुए आगे बढ़ रहे है। इस समय उनके दादा की तबीयत भी खराब चल रही है फिर भी उन्होंने इस विकट परिस्थिति में टीम का नेतृत्व करते हुए अपनी टीम को सफलता दिलाई। अपनी इस सफलता का श्रेय जयेश माता पिता और कोच नरेश पुरोहित, हिमांशु बैरागी, और टीम मेनेजर योगेंद्र पुरोहित को दिया। इस सफलता पर झाबुआ कलेक्टर आशीष सक्सेना,सहायक आयुक्त गणेश भाबर, जिला खेल अधिकारी कुलदीप धबाई ने टीम को बधाई दी। Post navigation कहानी उत्सव कन्या माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने बाजी मारी विद्युत मंडल की लापरवाही, जनप्रतिनिधि खामोश, बिजली की लुकाछिपी से क्षेत्रवासी परेशान