अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- बरझर क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से बिजली की आंख मिचौली से क्षेत्रवासी आजीज आ चुके हैं। हर एक घंटे में 24 बार बिजली का जाना-आना चल रहा है। ग्रामीण लोग गर्मी से परेशान हो चुके है। धूप की तपन व गर्मी की उमस ने क्षेत्रवासियों को हालाकान कर रखा है। ऐसे में एमपीइबी की मनमानी के चलते आज एक सप्ताह से बिजली की आंख मिचौली क्षेत्र के दुकानदार परेसान है। लेकिन अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने बिजली को लेकर प्रशासन तक आवाज तक उठाना उचित नहीं समझा जिसका खामियाजा इलेक्ट्रानिक उपकरण खराब होकर उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। Post navigation अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में जयेश चौधरी की हाफ सेंचुरी से जीता पश्चिम क्षेत्र पद से हटाने की साजिश को लेकर 12 अक्टूबर को आमरण अनशन करेंगे अतिथि शिक्षक