झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- आजाद अध्यापक संघ के बैनर तले अध्यापकों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन गुरूवार को एसडीएम सीएस सोलंकी को सौंपा। अध्यापकों ने ज्ञापन में मांग कि है कि अध्यापक संवर्ग को शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाए। मप्र के अन्य कर्मचारियों की भांति 7वां वेतनमान दिया जाए, गुरूजी संवर्ग की नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान की जाए, हड़ताल अवधि का कटा हुआ वेतन दिया जाए और महिलाओं के लिए चाइल्ड लीव केयर प्रदान की जाए। इस प्रकार अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों अध्यापक संवर्ग के शिक्षक उपस्थित थे। Post navigation नप अधिकारी के वाहन को आगे से टक्कर मार, की लूटपाट विभागीय क्रिकेट स्पर्धा में 6 जिलों के 96 खिलाडिय़ों ने बताई अपनी नैसर्गिक प्रतिभा