झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पश्चिम मध्यप्रदेश अंडर 17 का चयन बुधवार को पेटलावद उत्कृष्ट स्कूल में हुआ। विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 6 जिलों के 96 खिलाडिय़ों ने हाथ आजमाए। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा, जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष विनोद पुरोहित, पार्षद लाल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे, जिन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पेटलावद के जयेश चौधरी ने लगातार 5वें वर्ष भी अपनी श्रेष्ठता साबित की ओर चयनकर्ताओं ने फिर कप्तान चुना। 16 सदस्यीय टीम में पेटलावद के 2 खिलाडिय़ों का चयन हुआ जिसमें जयेश और मेहरबान सिंह का चयन हुआ। यह टीम शहडोल के लिए रवाना हो गई है, वहां पूरे मध्यप्रदेश की चारों झोन की टीम हिस्सा लेगी वहां मध्यप्रदेश की टीम का चयन होगा, वहां से चयनित भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेगी। चयनित टीम को सहायक आयुक्त गणेश भाभर, जिला खेल अधिकारी कुलदीप धबाई, जलज शर्मा, पीटीआई योगेंद्र पुरोहित, संभव गामड़, विजय देवड़ा, नीरज कोराने, गोपाल पुरोहित, मॉडल प्रभारी प्राचार्य हीरजी निनामा ने बधाई दी। Post navigation आजाद अध्यापक संघ ने मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सर्विस का स्वर्णिम काल जिंदगीभर न भुलाने वाला पल रहेगा : निक्कम