अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- अलीराजपुर जिले के आजाद नगर थाने की बरझर पुलिस चौकी के अंतर्गत माली फलिए मे आज तडक़े एक कपास के खेत में किसान मंगलिया उसकी पत्नी मथुरी व रिश्तेदार राजू की करंट लगने से मौत हो गई थी, जिसके चलते जिला कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के निर्देश के चलते जिला सहायक आयुक्त सतीशसिंह ने सहयोग राशि पीडि़त परिवार को पांच पांच हजार रुपये की तत्काल प्रदान कर दी। बरझर कन्या माध्यमिक के प्राचार्य शैलेंद्र शर्मा व पटवारी महेन्द्र सिंह मुवेल मृतक के घर पहुंचकर मुक्त कि पत्नी मनुडी व रवि भरत को घर जाकर अंतिम संस्कार के लिए राशि सौंप दी। Post navigation अखिलेश वाणी भाजपा नगर अध्यक्ष मनोनीत मुस्लिम भाई ने हिंदू-मुस्लिम एकता को किया मजबूत : गरबा समिति को दिया 200 स्टील के बर्तन