Trending
- बाइक और बस की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, टक्कर के बाद बस पलटी
- राजेंद्र बैरागी को बनाया चंशेआ नगर का बीईओ, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु जयस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- आलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल
मेघनगर। मां की आराधना में आकर्षक रूप से सजे मध्यप्रदेश सबसे जीवंत और जनप्रिय आयोजन श्री वनेश्वर मारुती नंदन हनुमान मंदिर फुटतालाब में तीसरे दिन पंडाल छोटा पड़ गया। जिले के झाबुआ, पेटलावद, थांदला, सारंगी, रामा के साथ साथ गुजरात के मध्यप्रदेश से लगे ग्रामों के लोग भी आ रहे हैं । शनिवार को आयोजन के प्रांरभिक समय से जुड़े परम पूज्य संत ध्यानयोगी उत्तम स्वामी, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त भूपेंद्र आर्य, प्रदीप बस के मालिक प्रदीप जैन पहुंचे। उन्होने यहां मंदिर दर्शन कर मां की महाआरती भी की। इस अवसर पर प्रदेश के समाजसेवी सुरेशचंद्र पूरणमल जैन और परिवारों के साथ फुटतालाब के सरपंच बहादुर भाई, युवा समाजसेवी रिंकू जैन, जैकी जैन, प्रेमलता भट्ट, ललिया डामोर, विपणन संस्था के अध्यक्ष संजय श्रीवास, सहकार भारती के जिला अध्यक्ष गणेश प्रजापत, पप्पू भैया मित्र मंडल के सदस्य दिनेश बैरागी, आनंदीलाल पडियार, देवेंद्र जैन, सुभाष गेहलोत ने मंदिर के महंत मुकेशदास महाराज, पूज्य उत्तम स्वामी, रामदास त्यागी टाटवाले बाबा और माननीय अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूज्य उत्तम स्वामी ने अपने उद्बोधन में सुरेशचंद्र जैन की प्रशंसा का उनको प्रदेश का यशस्वी समाजसेवी और धर्म की संस्कृति को मजबूत करने वाला सकारात्मक संवाहक बताया। स्वामीजी ने मच ने प्रदेशवासियों को नवरात्री की बधाई देते हुए कान्हा रे थोड़ा प्यार दे, चरणों में स्थान दे भजन भी गाया।