झाबुआ लाइव के लिऐ के नाहर की रिपोर्ट ॥ अमूमन सरकारी महकमों पर यह आरोप लगता आया है कि वह अपनी कमजोरियों को छिपाने ओर सामान्य उपलब्धियों को बढचढकर बताने की फिराक मे होते है लेकिन झाबुआ जिले के राणापुर मे विगत 11 अप्रैल से शुरु हुऐ शिक्षक प्रशिक्षण ( मिडील स्तर ) मे प्रशिक्षण के जिम्मेदारो ने एक अनुठा प्रयोग किया है दरअसल प्रशिक्षण के जिम्मेदारो ने यहा एक रजिस्ट्रर रखा हुआ है ओर किसी भी निरीक्षण करने वाले अधिकारी या अन्य कोई भी हो उससे प्रशिक्षण देखने के बाद अपनी राय या अगर कुछ कमी पेशी हो तो वह लिखने का आग्रह किया जाता है ताकि अगर कुछ कमी पेशी हो तो उसे दूर किया जा सकें । अभी तक सीईओ जिला पंचायत धनराजू एंव एसडीएम अंबाराम पाटीदार अपनी टीप इस रजिस्ट्रर मे लिख चुके है । राणापुर बीआरसी मनीष पंवार ने बताया कि ऐसा करने का उददेश सिफ॔ यह है कि कभी कभी कुछ कमिया खुद हमे नजर नही आती लेकिन वरिष्ठो को समझ मे आ जाती है अगर उनकी नजरो से कुछ सुधारने र सीखने को मिले तो काफी फायदा होता है ।।

Trending
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मण्डल कार्यवाह ने 144 दिन की नर्मदा परिक्रमा पैदल यात्रा कर लौटे डामोर का स्वागत किया
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज: जोबट में 27 अप्रैल को सौंपा जाएगा ज्ञापन
- राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर विकासखंड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
- राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर आलीराजपुर जिले की 20 ग्राम पंचायतों को मिला पुरस्कार, ग्राम पंचायत बरझर प्रथम रही
- नानपुर में ईंधन का गहरा संकट गहराया, पेट्रोल पंप पर पांच दिनों से पेट्रोल-डीजल नहीं
- बरवेट संकुल के स्कूलों व बालिका छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
- प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:पाटीदार समाज की विशाल शोभा यात्रा निकली भगवान का भ्रमण
- ग्राम छापरी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक पिकअप से टकराई
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल के प्रयास से चंद्रशेखर आजाद नगर के जवानिया में बनेगा नवीन 5 एमवीए 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र
- झाबुआ पुलिस ने यहाँ पकड़ा बड़ा आईपीएल का सट्टा