अलीराजपुर लाइव के लिऐ नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट ॥ अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के “अजंदा” गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की हत्या गला मरोडकर सिर्फ इसलिऐ कर दी क्योकि उसकी मां घरेलू कामकाज को लेकर उसकी पत्नी को सास होने के नाते डांट रही थी..नानपुर पुलिस ने आरोपी पुत्र को हत्या के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया है । इलाके के एसडीओ (पुलिस) आनंदसिंह वास्कले ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि नानपुर थाने के अजंदा गांव के एक दलित परिवार मे आज सुबह 10 बजे के करीब “अमनसिंह पिता भूरला” ने अपनी मां “सनीबाई (60) की गला मरोडकर हत्या कर दी..एसडीओपी के अनुसार अमनसिंह ओर उसके दो भाई गुजरात मे मजदूरी करते है विगत सप्ताह ही अकेला अमनसिंह अपने गांव अजंदा आया था ओर आज सुबह भी वह घर पर था इसी बीच किसी घरेलू कामकाज को लेकर उसकी मां सनीबाई ने उसकी पत्नी “संगीता” को डांट दिया ओर यह डांट अमनसिंह ने सुन ली इससे आक्रोशित होकर उसने अपनी मां पर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया ओर उसकी गर्दन ही मरोड दी जिससे मोके पर ही उसकी मां सनीबाई की मोत हो गई..नानपुर पुलिस ने हत्या के आरोप मे अमनसिंह को गिरफ्तार कर लिया है ।
Trending
- रासायनिक खाद की परेशानी की शिकायत पर तेहसीलदार ने किया निरीक्षण
- झाबुआ की बेटी वृद्धि जैन ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में CA बन रचा इतिहास, जिले का नाम किया रोशन
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य
- आबकारी विभाग ने अवैध शराब की 40 पेटी जब्त की.. प्रकरण दर्ज
- सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स
- घर बैठकर की ऑनलाइन पढ़ाई, SSC स्टेनोग्राफर बनी गाँव की बेटी खुशी पाटीदार, बढ़ाया क्षेत्र का मान
- कबीर प्रकट उत्सव 23 जून को खवासा में, मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान
- पाटीदार को कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उप ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया
- जिला पंचायत सदस्य और पटेलिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सोलंकी का निधन
- सीएम डॉ. मोहन ने की विज्ञान-प्रौद्योगिकी की समीक्षा, कहा- गुजरात की तर्ज पर एमपी में बनाएं गिफ्ट सिटी