Trending
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
झाबुआ। पांच सूत्री मांगों के निराकरण हेतु मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन झाबुआ के बैनर तले जिले के सभी अभियंताओं के सामूहिक अवकाश के दौरान किए जा रहे जनहित के कार्य एवं सामाजिक कार्यों की श्रंृखला में आज 12वें दिन जिले के इंजीनियरों ने उपयोगी सामान, बच्चों के कपड़े, बड़ों के पेंट, शर्ट-जीन्स, साड़ी, कुर्ते, पजामा, बर्तन, किताबे, पैन, पेन्सिल, कलर, जूते, चप्पल आदि अनेकों प्रकार का सामान, राजगढ़ नाका स्थित नेकी की दीवार पर रखा गया। जरूरतमंद लोगों ने बड़ी प्रसन्नता के साथ अपने लिए उपयोगी सामान को चुना और घर ले गए। बच्चे भी बड़ी प्रसन्नता से सामान लेकर घर जा रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण यांत्रिकी सेवा धर्मेन्द्र सिंह तोमर, जिला समिति अध्यक्ष सावन गोसले, सचिव सुरेश बाबू शर्मा, कोषाध्यक्ष शिल्पा सोलंकी, संघर्ष समिति अध्यक्ष महेश कर्दम, बीपी दुबे, एसएन सिरोटिया, एनके शर्मा, एनके प्रजापति, आरएस पटेल, पीसी दसौरे, लक्ष्मण वारिया, संदीप मेड़ा, आशुतोष मल्होत्रा, केएस नायक, डीके जैन के एवं अन्य इंजीनियर उपस्थित थे। कल 2 अप्रैल को जिला प्रशासन के दिव्यांग जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भी मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स ऐसोसिएशन झाबुआ द्वारा सेवा कार्य किए जाएंगे एवं प्रत्येक जोड़े को भेंट स्वरूप प्रतीक चिन्ह सौंपा जाएगा।