Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
पारा के भगोरिया में ग्रामीणों का सुबह 8 बजे से सज-धज कर आने का सिलसिला आरंभ हो गया था और दोपहर 1 बजे तक तो करीब 25 हजार ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। इस बार भी मेला स्थल पर झूलों का आनंद लेने में ग्रामीणों ने अधिक दिलचस्पी दिखाई। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक भगोरिया की मस्ती परवान चढ़ चुकी थी।
पारा के भगोरिया में आधुनिकता का रंग भी गाढ़ा होता दिखाई दिया। ग्रामीण युवक जींस-शर्ट व हाथों में स्मार्टफोन लिए नजर आ रहे थे। पारा का भगोरिया मेला 3 भागो में बंटा था सदर बाजार में सामान्य भीड़, यहां से ज्यादा भीड़ बस स्टैंड क्षेत्र में तथा असली जनसैलाब का हिलौरेलेते नजारा तो राजगढ़ रोड़ से लेकर झूला स्थल तक था। यहां तरह-तरह की करीब 500 दुकाने लगी थी जिसमें सबसे ज्यादा खिलौने एवं श्रंगार सामाग्री की दुकानें थी।
पारा के भगोरिये में इस वर्ष करीब 50 से अधिक झूले लगे थे। और ग्रामीणों ने इन झूले वाले को निराश भी नहीं किया। सभी झूलो पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। मेले में सारा आकर्षण झूले- चकरी के इर्द-गिर्द ही घूमतेनजर आया। सुबह से दोपहर तक ग्रामीण क्षेत्रो से आया जनसैलाब नगर के विभिन्न मार्गौसे होता हुआ सीधे मेले में झूलने उमड़ पड़ा । छोटे बच्चे जहां खिलौनों की दुकान पर जिद कर रहे थेवहीं युवा मस्ती के रंग में मेले की रंगत को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे। व्यवसाय की दृष्टि से सदर बाजार के व्यपारियों के अरमान ठंडे पड़े रह गए।
वर्षो पूर्व भगोरिये की गेर बिना किसी राजनैतिक पार्टी के झंडे के निकलती थी परंतु पिछले कुछ वर्षो से क्षेत्र में जैसे-जैसे भाजपा मजबूत होते गई वैसे-वैसे भगोरिये की गेर राजनैतिक शक्ति प्रदर्शन की परंपरा बन गई। पारा के भगोरिये में पहले भाजपा ने प्रभावी गेर निकाली। भाजपा के लिए उत्साहित भगवा साफों से भरी इस गेर का नेतृत्व दौलत भावसार जिलाध्यक्ष झाबुआ ने किया। इस गेर में, पारा मंडल अध्यक्ष औंकारसिंह डामोर, मप्र कार्यकारिणी सदस्य शैलेष दुबे, झाबुआ नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, जनपद सदस्य गजेंद्रसिंह राठौर वरिष्ठ भाजपा नेता सोमसिंह सोलंकी तथा क्षेत्र के अनेक सरपंचों ने भाग लिया। इसके थोडी देर बाद ही कांग्रेस ने भी डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में जोरदार गेर निकाली। इस गेर में जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश रांका, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष भूरिया, जिला पंचायत सदस्य रुपसिंह डामोर, कांग्रेस के सदस्य सलेल पठान व राकेश कटारा ने शिरकत कर जमकर नृत्य करते भगोरिये का आनंद लिया।