Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी
- शिक्षक देवर चला रहा पंचायत, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
- जोबट पुलिस की बड़ी सफलता: 19 लाख रुपये की चोरी करने वाली पारदी गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, बलेनो कार और नकदी जब्त
- टीएल बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर जताई नाराजगी
- इंदौर के साथ 5 जिले, 38 तहसील और 2781 गांव से होगा विकसित मध्य प्रदेश का सूर्योदय
- सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का
- सकल व्यापारी संघ का हुआ मिलन समारोह, संदीप मांडोत अध्यक्ष चुने गए
- सेवानिवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई दी गई
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पेटलावद सिविल अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रहित
- पेटलावद में योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का लिया संकल्प
झाबुआ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर आज महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महिला दिवस के अवसर पर प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रके। वही जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी प्रधान झाबुआ जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनुकरणीय माहौल है, यहां जिला एडिशनल एसपी से लेकर जिले की विधायक निर्मला भूरिया, जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, सहायक आयुक्त शकुंतला डामोर, उप संचालक जनसंपर्क अनुराधा गहरवाल आदि ने अपने कर्तव्य के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रदेश के मंत्रिमंडल में भी महिला मंत्रीगणों ने प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। जिले में ग्राम पंचायतों में निर्वाचित हुई महिला सरपंचों को अपने पतियों पर आश्रित नहीं रहना पड़े और सतत अपने क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके इसके लिए ऐसा वातावरण निर्मित किया जाए कि उन्हें अपने कर्तव्य एवं अधिकारों की जानकारी हो और वे सशक्त महिला की रूप में उभरकर सामने आए। वे ये समझ सके कि वह किसी भी स्तर पर पुरूषों से कम नहीं है और वह भी मुख्याधारा में आकर प्रदेश एवं अंचल के विकास में सहभागी हो सकती है। मध्यप्रदेश की सरकार के प्रयास से महिलाओं ने समाज के विकास में अपना सशक्त योगदान प्रदर्शित किया है। देश का संपूर्ण विकास महिलाओं के विकास के साथ ही संभव है। समाज के विकास के लिए पुरूष एवं महिला दोनो का समन्वित विकास जरूरी है।