Trending
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
- अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन
- आम्बुआ में जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू, जनपद की टीम ने किया निरीक्षण
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर से करीब 7-8 किमी दूर स्थित पवित्र तीर्थ स्थल देवझिरी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी थांदला गेट मित्र मंडल द्वारा महाप्रसादी का भव्य आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मंडल के सदस्यों द्वारा 60 क्विंटल साबूदाने से बनी खिचड़ी मंदिर में हजारों की संख्या में दर्शनार्थ हेतु आए भक्तों को वितरित की गई। फरियाली खिंचड़ी वितरण की शुरुआत थांदला गेट मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य भूपेन्द्र आचार्य एवं रिंकू रूनवाल द्वारा देवझिरी स्थित शिवजी के मंदिर में भगवान भोलेनाथ को खिचड़ी का भोग लगाकर एवं उनकी पूजन कर की गई। बाद मंडल के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में सभी भक्तों को फरियाली खिचड़ी का वितरण किया गया। यह कार्य शाम करीब 6 बजे तक चला। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी का लाभ लिया। खिचड़ी को स्वादिष्ट करने के लिए उसमें अनार के दाने, धनिया, किसमिस एवं काजू की कतरन तथा विशेष पत्तों का भी उपयोग किया गया। खिचड़ी इतनी स्वादिष्ट थी कि कई भक्तों ने तो दो-दो कटोरी भरकर प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान भोलेनाथजी के जमकर जयकारे भी लगाए गए।