झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
अज्ञात कारणों के चलते ग्राम सेमलिया की सुमित्रा पति रमेश भाबर उम्र 26 वर्ष ने अपने आप को आग के हवाले कर लिया। जानकारी के मुताबिक पति रमेश बाहर नहाकर घर के अंदर जा रहा था, तभी अंदर से पत्नि सुमित्रा जली हुई बाहर निकली, जैसे-तैसे रमेश ने आग बुझाई। इसके बाद संजीवनी 108 से सुमित्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने की वजह से उसे झाबुआ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला 90 प्रतिशत जल चुकी है, उसके बचने की संभावना कम है। घटना में पति रमेश भी जला है। फिलहाल उसका उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। पुलिस ने भी मर्ग कायम कर लिया और कहा कि मामले की जांच की बात ही कुछ कहा जा सकता है। आग लगने या लगाने का कारण अज्ञात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *