झाबुआ Live के लिए ” विपुल पांचाल ” झाबुआ कोतवाली पुलिस ने विगत 31 जनवरी को रात्रि ढाई बजे ” मोहनपुरा” के समीप ” गोविंद पिता दादुलाल चोहान ” को लुटने वाले एक गिरोह को पकड़ा है । आज कोतवाली पर एक प्रेस कांफ्रेंस कर टीआई आर सी भास्करे ने लुट का खुलासा किया है । टीआई भास्करे ने बताया कि फरियादी अपनी कार से राजगढ़ से लोट रहे थे तभी बादल ढाबे के पास पत्थर रोड पर लगाकर गाड़ी रोकी गयी , जब गाड़ी मे बैठै लोग पत्थर हटाने उतरे तो पास के खेत मे छिपे तीन बदमाश निकलकर आये ओर गणेश को पकड लिया जबकि गोविंद ओर सुरेश नामक दो लोग डरकर भाग निकले । इन बदमाशो ने एक मोबाइल ; 10 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गये । पुलिस ने इस घटना पर लुट का मामला दज॔ कर जांच शुरु की । इस मामले मे पुलिस ने मुन्ना पिता वालसिंह निवासी मोहनपुरा ; मनु डामोर निवासी मोहनपुरा एंव कम्मु भाबोर निवासी मोहनपुरा को गिरफ्तार किया ओर माल बरामद किया । आरोपीयो का पूव॔ मे भी आपराधिक रिकार्ड है । Post navigation ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए मेघनगर साईं चौराहे पर ट्रैफिक जवान की एसपी ने की तैनाती जोबट मे वालीवाल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ