अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- बरझर-आजाद नगर में पिछले दो सप्ताह से जेबकतरों का आतंक मचा हुआ था और आखिरकार जेबकतरे चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए और इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर धुनाई भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेबकतरों को छुड़वाया व थाने लगाई। गौरतलब है कि चंद्रशेखर आजादनगर में जेबकतरे सोमवार को लगन वाले हाट बाजार में आते और लोगों के जेब कट जाते हैं यह सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा था। यह आदतन चोर लोगों के जेबों से पर्स, मोबाइल, सोना-चांदी के जेवरात तक चोरी कर ले जाते। इस सोमवार भी जेबकतरों की टीम आजाद नगर पहुंची और जेबकतरी का काम शुरू किया। लेकिन 16 जनवरी को भी राजेश पिता मोहन गणावा ग्राम संन्दा के जेब से मोबाइल निकाल लिया लेकिन मोबाइल दुकान में कैमरा लगा होने के चलते चोरी करने की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। अब जेबकतरा चोर साफ दिखाई दे रहा था। इसको पहचान लोगों को जरा देर नहीं लगी और लोगों ने पकड़ा ओर जमकर धुनाई की। जेबकतरों की टीम में रवि पिता बरफीलाल सोलंकी, अकलिम पिता टिकम सोलंकी दोनों उज्जैन के रहने वाले है वहीं बने पिता हेमराज सोलंकी, रिंकू पिता घनश्याम निवासी दाहोद अब पुलिस गिरफ्त में आकर अपने असली मुकाम यानी जेल पहुंच चुके हैं। Post navigation 2016 में जिले से 1500 यूनिट रक्त स्टोरेज कर जरूरमंदों तक पहुंचाने पर टीम रक्तदुत को किया पुरस्कृत एसपी कनेश को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, क्षेत्र में हर्ष