अलीराजपुर Live के लिए ” ब्यूरो चीफ ” फिरोज खान ” बबलू” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । एक पत्नी ने अपने पुलिस मे पदस्थ हवलदार पति को शराब पीने से रोकने के लिए ” शराब” की बाटल क्या छिपाई , हवलदार पति कालानी गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा ओर गुस्से मे उसने अपनी पत्नी पर केरोसिन का तेल छिडक कर उसे आग के हवाले कर दिया ओर घर का दरवाजा अटकाकर भाग खड़ा हुआ ; गंभीर हालत मे 80 से 90 प्रतिशत तक जल चुकी यह पत्नी जिला अस्पताल मे जीवन ओर मोत के बीच संघर्ष कर रही है । मामला अलीराजपुर शहर का है । टीआई कैलास चोहान ने बताया कि दिनांक 19 जनवरी की यह घटना है उस दिन लाइन मे पदस्थ प्रधान आरक्षक हटेसिंह शराब की बाटल लेकर घर आया । उसकी पत्नी ” कुंवरबाई ” ने इस पर यह सोचकर तरीके से शराबबंदी की बाटल छिपा दी कि हमेशा की तरह पीकर नाटक करेगा ओर विवाद करेगा । यह बात हटेसिंह को नागवार गुजरी ओर उसने वहीं रखी केरोसिन की बाटल कुंवरबाई पर उडेल दी ओर माचिस लगाकर आग के हवाले कर दिया ओर भाग निकला । बचाओ बचाओ की आवाज लगाकर चिल्लाती रही कुंवरबाई को जैसै तैसे पडोसियो ने अस्पताल भिजवाना । अलीराजपुर लाइव को कुंवरबाई का इलाज कर रहे डा प्रकाश पटेल ने बताया कि महिला की हालत नाजूक है ओर वह 80 से 90 प्रतिशत वह जल चुकी है । खुद बुरी तरह जल चुकी कुंवरबाई ने घटना की पुष्टि करते हुए अलीराजपुर लाइव को अपने वीडियो स्टेटमेंट मे बताया कि उस पर केरोसिन छिडककर हटेसिंह ने आग लगा दी ओर भाग निकला । टीआई ने बताया कि हमने धारा 307 के तहत हटेसिंह के खिलाफ मामला दज॔ करवाया लिया है फिलहाल हटेसिंह फरार है जांच जारी है । Post navigation स्टूडेंट के कॅरियर को दिशा देने के लिए किया जा रहा साइकोमेट्रिक टेस्ट झाबुआ जिले से कल मध्य रात्रि गुजरेंगे ” शाहरुख खान “