झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला में राष्ट्रीय हरित कोर के ‘जलवायु परिवर्तन जनचेतना कार्यक्रम’ के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्राचार्य के सागर के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम का आयोजन, इको क्लब के प्रभारी मनोज कुमार वर्मा एवं कला शिक्षिका ऋतु पटेल द्वारा आयोजित किया गया।। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओ डीएन राठौड़, जयश्री देशमुख, विशांत वर्मा, सरोज मालवीय, गौरव वर्मा एवं रेनू खराड़ी के मार्गदर्शन में सभी विद्यार्थियों ने उक्त प्रतियोगिता में बढ़.चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्राचार्य के सागर एवं इको क्लब के प्रभारी मनोज वर्मा द्वारा समस्त विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन से संबंधित जानकारी दी गई एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। Post navigation नदियों को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए नगर परिषद ने चलाया सफाई अभियान स्वर्गीय घोड़ावत को श्रद्धांजलि देने कल उमड़ेगा पत्रकारों का सैलाब