झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर को मिलने वाली करोड़ों की नल-जल योजना की सौगात भाजपा की परिषद ने भ्रष्टाचार के हवाले कर दी है। आगमी 30 वर्षो तक के लिए नगरीय प्रशासन ने जो योजना नगर की पेयजल संकट दूर करने के लिए दी है उससे तो बरासों पुराना बना बैराज ज्यादा अच्छा है। उक्त बाते बैराज का निरक्षण करने पहुंचे पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ने बैराज के घटिया निर्माण को देखते हुए कही। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन उक्त बैराज की उच्च स्तरीय जांच की जाना चाहिए। वरना नगर को मिलने वाली उक्त सौगात अभिशाप में तब्दील हो जाएगी। अगर प्रशासन न शीघ्र इस पर कार्रवाई नहीं की तो हम जनआन्दोलन करेंगे। निर्माणाधीन बैराज का निरीक्षण करने के बाद पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नगीन शाह, पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश डामोर,पार्षद सुधीर भाबर एवं कार्यकर्ता ने तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम एसएन दर्रो से उक्त मामले की जाचं करने हेतु शिकायत की। Post navigation सूर्य नमस्कार में विद्यार्थी-अधिकारियों ने लिया हिस्सा महाआरती के साथ संपन्न हुआ अखंड नाम संकीर्तन सप्ताह