झाबुआ। आज हुई जनसुनवाई में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए आवेदकों पर जनसुनवाई की। इस दौरान कलेक्टर आशीष सक्सेना ने जनसुनवाई के दौरान नियत समयावधि में पोर्टल पर निराकरण की स्थिति दर्ज नहीं होने पर थांदला सीईओ पीसी वमा, सीईओ झाबुआ, जल संसाधन एवं आरइएस के ईई पर जुर्माने के आदेश दिए। कलेक्टर ने सीईओ वर्मा पर तीन प्रकरणों में समय सीमा में कार्रवाई नहीं करने पर 300 रुपए, जल संसाधन एवं आइइएस विभाग के एक प्रकरण पर कार्रवाई नहीं होने पर 100-100 रुपए जुर्माना वसूलकर रेडक्रॉस सोसाइटी में जमा करवाने के लिए एडीएम दिलीप कपसे को निर्देशित किया। Post navigation बनी ग्राम में शिविर लगाकर किया कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण अंतर्राष्ट्रीय कराते स्पर्धा में पदक जीतने पर कलेक्टर ने किया खिलाडिय़ों का सम्मान