उपचार करते हुए डॉ सीता काग

झाबुआ लाइव के लिए लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के दल द्वारा महिला बाल विकास विभाग एवं आयुर्वेदिक विभाग द्वारा चलाए जा रहे डे-केयर सेंटर पर कुपोषित बच्चों की सतत जांच कर उनका उपचार किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को डॉ सीता काग एवं डॉ संजय पाटीदार द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें जो बच्चे मौसमी सर्दी-खांसी व दस्त से पीडि़त थे उनको तुरंत उपचार कर औषधि वितरित की गई। शिविर में पर्यवेक्षक अंजू राठौर, नीलेश डामोर, सुरेना भोसले, कमला डिंडोर, सविता चावड़ा, सूरज मचार, लीला मचार का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *