अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट-
नवोदय के लिए आयोजित चयन परीक्षा में भाग लेने आए बच्चे व उन के परिजन ठंड में परीक्षा केन्द्र के बाहर परेशान हो ते देखे गए। सूत्र बताते है कि परीक्षा के लिए बच्चों को 9 बजे सुबह परीक्षा केन्द्र पर आने को कहां गया था जिस कारण वह समय पर पहुंच गये किंतु यहां आकर उन्हें गेट पर ताला नजर आया तो पता चला की परीक्षा 11.30 लगभग होगी। सुबह कपकपाती ठंड मे कई किलोमीटर का रास्ता तय कर के आये बच्चे व उन के परिजन ठगा सा महसूस कर वही गेट के सामने खड़े होकर इंतजार कर रहे है कि कब 11.30 बजे जहां पर ये लोग गेट खुलने का इंतजार कर रहे है वहां गेट के बाहर पीने के पानी तक का इंजाम नहीं हैं जबकि यह लोग घंटों से वहां इंतजार कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *