पेटलावद से हरीश राठोड की रिपोर्ट ॥ स्थानीय आदिवासी समाज की रीति रिवाज कई बार बारातियों पर भारी पड जाती है ऐसा ही हुआ झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील मे जहाँ दुल्हन ब्याहने पेटलावद के रामपुरा से रायपुरिया के बनी गांव पहुँचे दुल्हे किशन को बारात के साथ अघोषित रुप से इसलिए बंधक बनना पड़ा क्योकि दुल्हा पक्ष तय वधू मूल्य ओर चांदी लेकर नही पहुँचा था नतीजा रविवार शाम को बनी गांव पहुँची इस बारात का कोई अतिथि सत्कार नही हुआ ओर ना ही पांडाल मे उन्हें ठहरने दिया गया । दुर एक खेत मे बारात रुकने को मजबूर हुई ओर आनन फानन मे सोमवार को दुल्हे का पिता वापस अपने गांव आया ओर अपनो दो बीघा जमीन गिरवी रखनी पड़ी ओर फिर 500 ग्राम चांदी ओर तय रकम लेकर जब लडके का पिता दुल्हन के घर पहुँचा तब जाकर शादी की रस्में हुई ओर मंगलवार देर शाम को लडकी की विदा की गई । इस तरह समय पर वधू मूल्य ना चुका पाने के चलते बारात ओर दूल्हे को 30 घंटे से अधिक वक्त दुल्हन के गांव मे खेत पर बिना अतिथि सत्कार के गुजारना पडा ओर उसका जो खर्चा आया वह भी दुल्हें पक्ष को वहन करा..बहरहाल अंत भला तो सब भला कि तर्ज पर दुल्हा किशन अपनी दुल्हन जानकी को पाकर खुश है भले ही खेत गिरवी रखना पडा ।
Trending
- रासायनिक खाद की परेशानी की शिकायत पर तेहसीलदार ने किया निरीक्षण
- झाबुआ की बेटी वृद्धि जैन ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में CA बन रचा इतिहास, जिले का नाम किया रोशन
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य
- आबकारी विभाग ने अवैध शराब की 40 पेटी जब्त की.. प्रकरण दर्ज
- सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स
- घर बैठकर की ऑनलाइन पढ़ाई, SSC स्टेनोग्राफर बनी गाँव की बेटी खुशी पाटीदार, बढ़ाया क्षेत्र का मान
- कबीर प्रकट उत्सव 23 जून को खवासा में, मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान
- पाटीदार को कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उप ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया
- जिला पंचायत सदस्य और पटेलिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सोलंकी का निधन
- सीएम डॉ. मोहन ने की विज्ञान-प्रौद्योगिकी की समीक्षा, कहा- गुजरात की तर्ज पर एमपी में बनाएं गिफ्ट सिटी