झाबुआ। राज्य स्तरीय मिशन इन्द्रधनुष अभियान का तृतीय चरण 7 से 14 जनवरी हेतु जन-जागरूकता रैली का आयोजन शुक्रवार से किया गया। रैली को सीएमएचओं डॉ. अरूण कुमार शर्मा व जिला टीकारकण अधिकारी डॉ. राहुल गणावा द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया एवं समस्त जनता से आग्रह किया गया कि अपने घर परिवारों में कोई भी गर्भवती महिला एवं शून्य से दो वर्ष के बच्चें किसी भी टीको से वंचित है, तो अभियान दिवसों में अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर टीकें लगवाकर 8 जानलेवा बीमारियों से बचाव करे। इस मौके पर सिस्टर टयूटर रश्मि गणावा व जीएनएम प्रशिक्षाणार्थी व शहरी सुपरवाइजर एसएन सोनी, टीकाकरण डाटा प्रबंधक अनिल चौहान, वाजिद सुपरवाइजर मंडलोई सुपरवाईजर व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। Post navigation नसबंदी कैंप के बाद विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप तडवी सम्मेलन में कलेक्टर ने दी सामाजिक सुधार की सीख