झाबुआ Live से घटनास्थल ” धारमदा” से लोकेंद्र चाणोदिया की EXCLUSIVE रिपोर्ट । उज्जैन – दाहोद ” मेमू” एक्सप्रेस आज एक बडी दुर्घटना का शिकार होते होते बची । एमपी की सीमा पार करते ही दाहोद के पहले ” धामरदा” रेल्वे स्टेशन के समीप जब यह ट्रेन धीमी गति से गुजर रही थी तभी चालक की तेज झटका महसूस हुआ ओर उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिये । तब तक इंजिन के अलावा दो डिब्बे गुजर चुके थे । आपने फानन मे घबराये यात्री ट्रेन रुकते ही उतर गये । जब गाड़ी रुकने पर देखा गया तो पटरी टुटी हुईं थी ओर एक बड़ा क्रेक उसमें आ चुंका था । गोरतलब है कि इस घटनाक्रम के 10 मिनट पहले ही जम्मूतवी एक्सप्रेस भी इसी ट्रेक से गुजरी थी । रेल्वे के अधिकारीयो ने इस गडबडी पर चुप्पी साध ली है । Post navigation पंचाल समाज ने झाबुआ-राणापुर में नियुक्त किए नगर प्रतिनिधि ग्रामीणों में अंधविश्वास दूर करना जन जागरण यात्रा का मकसद : स्वामी प्रणवानंदजी