झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- पंचाल समाज युवा जनकल्याण समिति झाबुआ के सभी गांवों में जाकर वहां के पांचाल समाज के लोगों से सुझाव ले रहे हे व समिति के वर्तमान कार्य व होने वाले कार्यो की जानकारी भी दी जा रही है। इसी के साथ ही समिति के कामो को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रत्येक गांव में दो-दो प्रतिनिधि नियुक्त कर रहे है। इसी क्रम में राणापुर व झाबुआ में बैठक आयोजित की जिसमे राणापुर से नगर प्रतिनधि के रूप में सुरेश श्रीपाल पंचाल व सुभाष रामजी पंचाल को नियुक्त किया। इनकी नियुक्ति राणापुर पंंचाल समाज के सदस्यों ने सर्वानुमति से की इसी तरह झाबुआ में बैठक में तीन नगर प्रतिनिधि नियुक्त किए जिसमे भी झाबुआ पंचाल समाज के सदस्यों की सहमति से विनोद पंचाल नीलेश पंचाल राजेन्द्र पंचाल को चुना गया। Post navigation हाट बाजार में खरीदी कर रहे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हादसे का शिकार होते होते बची ” उज्जैन- दाहोद ” मेमू